Showing posts with label जेन आदतें. Show all posts
Showing posts with label जेन आदतें. Show all posts

Sunday, February 26, 2012

सेब का वृक्ष

apple_tree_1b

 

मैं लक्ष्य तक पहुँचने में और अधिक किस तरह प्रभावी हो सकता हूँ ?" एक ज़ेन छात्र ने अपने गुरु से पूछा.
" क्या तुमने  कभी सेब के वृक्ष को सेब के फ़ल के अतिरिक्त किसी और फ़ल का उत्पादन करते हुये देखा है ? ” जेन गुरु ने कहा ।

"नहीं," छात्र ने कहा. "लेकिन इसका मेरे प्रशन के साथ क्या संबध है ? "
” फ़िर तुम किस तरह के वृक्ष हो ? ” जेन गुरु ने एक भेदी मुस्कान के साथ पूछा !!

John Weeren की जेन कहानी “ apple tree ” का हिन्दी मे अनुवाद ।

Wednesday, September 1, 2010

जीवन जीने के लिए कुछ संक्षिप्त नियम

 

इस आपाधापी की जिदंगी मे क्या जिंदगी जीना वाकई मे कष्ट्दायक है … अधिकतर लोगॊं का मानना यही है लेकिन लियो बाबूटा ऐसा नही मानते । जीवन जटिल भी हो सकता है अगर ह्मारी  सोच ऐसी बन चुकी हैं लेकिन Thich Nhat Hanh के शब्दों मे सरल जीवन जीने की कला मात्र  छ्ह शब्दों पर केन्द्रित है , ’ मुस्कराओ , साँस लो और धीरे-२ चलो

अगर जीवन जीने के लिये इन छह शब्दों का पालन करेगें तो जीवन आसान हो सकता है लेकिन इसके अलावा  इस आधुनिक युग मे कुछ और दिशानिर्देशों की आवशयकता है जैसे :

  • कम टी.वी. देखें और अधिक पढें ।
  • कम खरीददारी करे और अधिक बाहर निकले ।
  • कम अव्यवस्था फ़ैलाये और व्यवस्थित जीवन जियें ।
  • कम जल्दवाजी मचायें और काम को आराम से करें ।
  • कम खपत करें और अधिक बनायें ।
  • कम जंक फ़ूड खायें और अधिक असली  खाने पर जायें ।
  • कम बिजी रहे लेकिन प्रभावी रुप से रहें ।
  • कम ड्राइविंग करें लेकिन अधिक टहलें ।
  • कम शोर लेकिन अधिक एकांत ढूँढें।
  • भविष्य पर कम ध्यान दें लेकिन वर्तमान पर अधिक देखें ।
  • कम काम करें और अधिक खेले ।
  • कम चिंता करें और चेहरे पर  अधिक मुस्कान लायें ।

क्यॊ भाई कैसी रही

( लाओ बाबूटा की अनुमति से लेख “ a brief guide to life’ का हिन्दी मे अनुवाद )